< Unnao News :- उन्नाव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप - Unnao news

Unnao News :- उन्नाव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Unnao News :- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित हिन्दूखेड़ा गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2021 में पूनम की शादी हिन्दूखेड़ा निवासी परवेश के साथ हुई थी। बुधवार को ससुराल पक्ष से फोन पर विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इस दौरान वहां लगे कुछ शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Unnao news :- उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफर होगा आसान, 31 जुलाई से दोस्तीनगर पुल पर दौड़ेंगे वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *