< Unnao News :- उन्नाव में खेत में बैग के अंदर मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुन महिला ने बचाई जान - Unnao news

Unnao News :- उन्नाव में खेत में बैग के अंदर मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुन महिला ने बचाई जान

Unnao News :- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में बैग के अंदर जीवित नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर गई एक महिला ने रोने की आवाज सुनकर बैग खोला तो उसके भीतर नवजात बच्ची को देखा। महिला ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने नवजात को बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी निगरानी की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।

Unnao Janata Dhaba :- उन्नाव के चर्चित ढाबे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज खाना

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक आशंका है कि किसी ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद बैग में रखकर खेत में छोड़ दिया। हालांकि, इसके पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि बच्ची को खेत में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

सफीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नवजात बच्ची सुरक्षित है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sawan 2026 :- 30 जुलाई से शुरू होगा सावन 2026, जानिए चारों सावन सोमवार, शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत की तिथियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *