unnao news :- सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर चौराहे के पास स्थित शराब के ठेके के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Unnao News :- उन्नाव के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी: 3,000 बच्चों की पढ़ाई सिर्फ 45 शिक्षकों के भरोसे
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध स्थिति सामने आती है तो उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।